Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अग्रवाल समाज के सरपंच बनें प्रशांत

                                                   मण्डला। अग्रवाल समाज में पंचायत पदाधिकारियों एवं नवयुवक मंडल के चुनाव शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में योग्य प्रत्याशियों का चयन किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार प्रशांत अग्रवाल बंटी भारी मतों से विजयी होकर सरपंच निर्वाचित हुए। वहीं उपसरपंच पद पर विपिन बजाज ने जीत दर्ज की। पंच पद हेतु अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल निर्वाचित हुए। महिला पंच पदों पर श्रीमती ममता सराफ एवं श्रीमती प्रमिला अग्रवाल ने जीत हासिल की। अग्रवाल नवयुवक मंडल नवयुवक मंडल के चुनाव में अनुराग बंसल पिता राकेश अग्रवाल को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। साथ ही ईशान अग्रवाल पिता पीयूष अग्रवाल, अभी पिता स्व. रमन, गौरव पिता बोध नारायण एवं ऋषभ पिता उमाशंकर को निर्वाचित सदस्य चुना गया। निर्वाचन अधिकारी अमित अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव समाज की एकता और प्रगति की ओर महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम समाज के विकास आपसी भाईचारे और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related posts

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण नलजल योजनाओं का हुआ भूमि पूजन सीएम श्री चौहान ने जिले की 2 योजनाओं का भूमिपूजन किया

Reva India News

’खुशियों की दास्तां’ संतकुमार के खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर विधि की रोपाई का अवलोकन किया गया पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से 300 एकड़ रकबे की रोपाई की गई है

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में सुजुकी मोटर का प्लेसमेंट ड्राइव

Reva India News

Leave a Comment