Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

23 सितम्बर को जिले में लगने वाले शिविर 18 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

मंडला 22 सितंबर 2025

23 सितम्बर को स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विकासखंड निवास के लोहारी, उमारिया, विकासखंड नारायणगंज के डालाखापा, जुझारी, विकासखंड मण्डला/बम्हनी बंजर के खारी, सिलगी, कौरगांव, बिंझिया, जन्तीपुर, विकासखंड बिछिया के जगनाथर, जन्तीपुर, काता, उमरवाड़ा, विकासखंड नैनपुर के चीचगांव, तिलैई एवं विकासखंड मोहगांव के रयगांव, उमरडीह, खर्राछापर में शिविर लगाया जायेगा।

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के शिविर में महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, किशोरियों में एनीमिया व पोषण के प्रति जागरूकता लाना है। सभी महिलाओं को स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिले, उन्हें सही उपचार प्रदान किया जाये, शिविर के दौरान की गई सभी जांचों का परिणाम संबंधी जानकारी महिलाओं को तुरन्त दी जावेगी। शिविर में हाईपरटेंशन, डाइबटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, टी.बी. एनीमिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग की जायेगी। ए.एन.सी. चेकअप, ब्लड शुगर की जांच एवं टीकाकरण किया जावेगा। पोषण संबंधी सलाह दी जावेगी, आयुष्मान कार्ड एवं वयवंदना कार्ड बनाये जायेंगे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने टपक पद्धति से सब्जी की खेती का अवलोकन किया

Reva India News

जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना 07642-252231 पर दें जिला आबकारी अधिकारी ने जारी किए नंबर

Reva India News

आजीविका मिशन के तहत् घुघरी में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प आज मंडला में होगा अंतिम शिविर

Reva India News

Leave a Comment