Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मंडला 24 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिला बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पोषण कार्यक्रम का आयोजन करें और कार्यक्रम में सेम बच्चों को विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अति कुपोषण बच्चों के लिए अभियान संचालित करें। कलेक्टर ने अपार आईडी की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 अक्टूबर तक यह कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, बाल आयोग संवर्धन, अधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा केंद्र का भ्रमण, अत्यधिक बोनापन, एनआरसी, गर्भवती महिला आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।     बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी सहित समस्त सीडीपीओ उपस्थित थे।

Related posts

औपचारिकता नहीं, संवेदनशीलता से कार्य करें – हर्षिका सिंह जनसुनवाई में कलेक्टर ने की आवेदनों के त्वरित निराकरण की पहल

Reva India News

संकुल प्राचार्यों एवं बीईओ की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

आज आयोजित होगी साल की प्रथम नेशनल लोक अदालत निराकरण के लिए 16 खंडपीठों का गठन, लंबित राजीनामा के 768 प्रकरणों पर होगा विचार

Reva India News

Leave a Comment