Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान: महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए मंडला पुलिस की पहल

मंडला 24 सितंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मंडला पुलिस ने जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत की है। यह विशेष जागरूकता अभियान 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत थाना कोतवाली, थाना महाराजपुर, महिला थाना और महिला सुरक्षा शाखा की टीमों ने शारदीय नवरात्र के मौके पर महाविद्यालय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास और सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम और बालिकाओं को सुरक्षित एवं समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के संदेश पोस्टर, बैनर और कट-आउट के माध्यम से भी साझा किए गए। विद्यार्थियों को समाज में सह-अस्तित्व और सभ्य वातावरण निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

बम्हनी नगर में जनगणना कार्य अंतिम चरण में

Reva India News

18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएं जिला अधिकारियों को कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment