Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में 29 गर्ल्स का चयन

मंडला 29 सितंबर 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में सनब्राइट मेनपॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तमिलनाडु कंपनी के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव सिर्फ गर्ल्स के लिये आयोजित किया गया था इसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक के 72 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। प्लेसमेंट ड्राइव में 29 गर्ल्स अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया एवं कम्पनी द्वारा ऑफर लेटर वितरित किये गए। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 19143 रूपये सी.टी.सी. प्रतिमाह एवं कम्पनी द्वारा अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई प्राचार्य श्री आरएस वरकडे, टीपीओ श्री आनंद मरावी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री धनंजय चौकसे, श्री पुष्पेन्द्र पटेल एवं मेहमान प्रवक्ता श्री सिथलेश खरे, श्री प्रफुल्ल चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 अप्रैल 2023

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर

Reva India News

मंडला से सिवनी जाने वाला मार्ग परिवर्तित

Reva India News

Leave a Comment