Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों से सैंपल लिए गए

मंडला, 16 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी मंडला के मार्गदर्शन में आज खाद्य विभाग, स्वास्थ्य एवं प्रयोगशाला टीम द्वारा मंडला शहर के मधुरम स्वीट्स एवं जय हिन्द डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया।

दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु टीम ने मिठाइयों एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से बर्फी एवं दूध से बने उत्पादों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान जय हिन्द डेयरी में दही की प्रारंभिक जांच में स्टार्च की मात्र पायी गई। 8 कैरेट दही का विनष्टीकरण टीम द्वारा समक्ष में करवाया गया।

Related posts

सुप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की पुण्य तिथि आज कब्रिस्तान पहुंचकर कला प्रेमी देंगे पुष्पांजलि

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचारमण्डला 6 जुलाई 2022

Reva India News

पीएमश्री हेली पर्यटन सुविधा से जुड़ेगा कान्हा नेशनल पार्क

Reva India News

Leave a Comment