Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 21 नवंबर तक आमंत्रित

मंडला, 24 अक्टूबर 2025

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में जबलपुर संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जबलपुर संभाग के समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. सी 3-8/2013/1/3, 1 जुलाई 2013 एवं परिपत्र क्र. सी-3-15/2014/1/3, 26 फरवरी 2015 के अनुसार अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं नियमित सेवा अवधि एक वर्ष पूर्ण कर ली हो, के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगे।

उक्त प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 21 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण म.प्र. शासन के समस्त विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2 हजार रूपए का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीईओ जिला पंचायत ने रामनगर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

एडीजीपी नक्सल पंकज श्रीवास्तव ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Reva India News

हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लाभान्वित करें जिले में कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की मासिक रैंकिंग बनेगी जर्जर शासकीय/अशासकीय भवनों को विधिवत रूप से हटाने की कार्यवाही की जाए मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग व जागरूक रहे पीएचई विभाग अनुपयोगी बोरवेल को भरवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment