Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत श्री अन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा 16 जिलों (जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सतना, मऊगंज, बालाघाट एवं सिवनी) में कोदो एवं कुटकी उपार्जन किया जाना है। खरीफ वर्ष 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक कोदो एवं कुटकी के उपार्जन के लिए पंजीयन किये जाने का निर्णय लिया गया था। जिलों में पर्याप्त संख्या में पंजीयन नहीं होने के कारण, कृषकहित को दृष्टिगत रखते हुए कोदो कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई है।

Related posts

सोसायटी की सदस्यता सूची पर दावा या आपत्ति प्रस्तुत की तिथि 3 जुलाई

Reva India News

पुलिस चौपाल: चौकी मनेरी अंतर्गत आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में हेलमेट जागरूकता

Reva India News

नैनपुर एवं नारायणगंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment