Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम-एफएमई योजना से मिली मदद पुनीत राय ने स्थापित किया स्वरोजगार, बदली जीवन की दिशा

मंडला, 27 अक्टूबर 2025

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जिले के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। उद्यान विभाग के सतत प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर निवासी श्री पुनीत राय ने आटा चक्की एवं पशु आहार प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर न केवल अपना जीवन स्तर ऊंचा किया है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरक उदाहरण बने हैं।

पहले पुनीत राय एक छोटी किराना एवं जनरल स्टोर चलाकर अपने छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीमित आय 5-10 हजार रुपये मासिक में परिवार की आवश्यकताएं पूरी करना कठिन हो रहा था। इसी बीच उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों से हुई मुलाकात ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। अधिकारियों ने पीएम-एफएमई योजना की विस्तृत जानकारी दी, जिसे पुनीत ने अपने सपनों को साकार करने का अवसर माना।

योजना के अंतर्गत आवश्यक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने के बाद पुनीत ने प्रसंस्करण इकाई स्थापित की। इस उद्यम में कुल 1 लाख 74 हज़ार 993 रुपये की लागत आई, जिसमें से 68 हज़ार 250 रुपये का अनुदान (35 प्रतिशत सब्सिडी) शासन से प्राप्त हुआ। आर्थिक सहायता मिलने से बैंक ऋण की अदायगी सरल हो गई और उद्यम प्रारंभ करने में बड़ी मदद मिली।

आज उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल रहा है। पहले जहां आय 5 से 10 हजार रुपये मासिक थी, वहीं अब उनकी मासिक आय 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। पुनीत राय ने केंद्र एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा उद्यानिकी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम-एफएमई योजना ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और विश्वास का नया अध्याय जोड़ा है।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक 10 को  

Reva India News

कलेक्टर ने किया ग्राम बकोरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किसानों से किया संवाद

Reva India News

108 संजीवनी एम्बूलेन्स का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई हरी झंड़ी

Reva India News

Leave a Comment