Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत मैली एवं नारायणगंज मड़ई में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन

मंडला, 6 नवंबर 2025

ग्राम पंचायत मैली एवं नारायणगंज मड़ई में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी श्री संजीव मोहर एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया। बाल विवाह होता दिखे तो टोल फ्री नंबर 181, 1098  व दूरभाष नंबर 07642-252699 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला मो.नं. 9977094310, नैनपुर मो.नं. 8103890508, मवई मो.नं. 8959888724, बिछिया मो.नं. 7999913778, घुघरी मो.नं. 9424327119, मोहगांव मो.नं. 9977094310, निवास मो.नं. 9770128738, बीजाडांडी मो.नं. 7415222031 एवं नारायणगंज मो.नं. 9424788160 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी। साथ ही दी गये नंबरों को नोट करवाने के लिए प्रातिभागियों को परियोजना के अंतर्गत पेन एवं नोटपेड का वितरण किया एवं शपथ दिलाई गई।

नाराणगंज मड़ई में उपस्थित लोगों एवं ट्रांसजेंडरों के द्वारा भी बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ली गई और जागरूकता हेतु पंपलेट आदि का वितरण किया गया। मड़ई में उपस्थित ट्रांसजेंडरों द्वारा कहा गया कि वे वैवाहिक मुहूर्तों में उनकी टीम के द्वारा जगह-जगह जाकर विवाह की बधाई दी जाती है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री संजीव मोहर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सवीता पावले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सकुनतला चौधरी, सुश्री श्रद्धा पावले,  श्रीमती लक्ष्मी तेकाम एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी शालिग्राम विवाह में हुए शामिल

Reva India News

बिछिया अनुविभाग में 1 सप्ताह में पूरा करें स्वामित्व योजना का कार्य – हर्षिका सिंह

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया पुलिस लाईन मैदान मंडला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment