Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला मतदाता सूची पुनरीक्षण(एसआईआर) एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा .भाजपा जिला कार्यालय में विशेष बैठक संपन्न

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं संगठनात्मक दृष्टि से अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर)की प्रगति की समीक्षा करते हुए पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, लघु उद्योग एवं व्यापारी सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास का आंदोलन है। पार्टी के हर कार्यक्रम में हमारी भागीदारी जनता के बीच सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।


                                             उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास झलकना चाहिए, जिससे यह आयोजन पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का प्रतीक बने। बैठक में आगामी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम, जो मंडला सांसद के नेतृत्व में आयोजित होगा, तथा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मजयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी और नगर मंडल अध्यक्ष रानू राजपूत ने अपने-अपने मंडलों में चल रही तैयारियों की जानकारी दी और आगामी आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में मंडला ग्रामीण मंडल महामंत्री रानू ठाकुर ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

                                              बैठक में मंचासीन नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता,, अभिषेक राय, मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश शुक्ला, आशीष झारिया, पूरन सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, अनुराग चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंच का संचालन मयंक विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रकोष्ठ प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय मंडला

Related posts

*नैनपुर को चारों खाने चित्त आर डी कॉलेज मंडला बना विजेता*

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 दिसम्बर 2022

Reva India News

मुक्तिधाम खैरी में मनाया गया हरियाली महोत्सव 

Reva India News

Leave a Comment