Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए शतप्रतिशत किसानों का पंजीयन कराएं – कलेक्टर जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मंडला, 7 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कहा कि कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसानों का शतप्रतिशत पंजीयन कार्य 9 नवंबर तक पूर्ण करें। वर्तमान में खरीफ फसलों की कटाई का समय है इसलिए कृषक दिन के समय खेतों में रहने के कारण पंजीयन की गति धीमी होती है इसके लिए संबंधित समिति के कर्मचारी, सचिव तथा रोजगार सहायक गांव में रात्रि विश्राम कर पंजीयन का कार्य करें। उन्होंने कहा कि धान की फसल की उपार्जन की तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण करें। रबी फसलों के लिए उर्वरक वितरण संबंधी प्रोजेक्ट एग्री टोकन की जानकारी किसानों को दें, जिससे कृषक बिना कतार में लगे समय पर उर्वरक प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसामुंडा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए जबलपुर से लगे जनपद क्षेत्रों के अधिकारी पूर्व आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह की शिकायतों के साथ-साथ 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों का भी निराकरण सुनिश्चित कराएं, जिससे विभागीय और जिले की रैंकिंग बेहतर की जा सके। सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी श्रम एवं समग्र की संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए इन्हें बंद कराएं। उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी संबंधित जिला अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार कम्पलाईंस सुनिश्चित करें। कोर्ट में जमा की गई कम्पलाईंस की पावती की एक प्रति जिला शाखा में जमा कराएं। रिट पिटिशनों में समुचित जवाब न्यायालय में प्रस्तुत करें। पावती की एक प्रति जिला शाखा में आवश्यक रूप से जमा करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी जिला अधिकारी जिला योजना भवन में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ तथा बीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आज

Reva India News

गौंडी पेंटिंग से आकर्षक बन रहीं सिल्क की साड़ियॉ

Reva India News

आदि उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दें – कलेक्टर जिला योजना भवन में बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment