Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा… . जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर पहुंचेगी गौरव यात्रा, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सरवटे की उपस्थिति संपन्न हुई।
इस अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में मंडला जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर “गौरव यात्रा” पहुंचेगी, जिसमें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक सहभागिता करेंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और बलिदान की स्मृति का सम्मान है। जिले के प्रत्येक ग्राम, नगर एवं बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता इस गौरव दिवस को पूर्ण मनोयोग से मनाने जा रहा है ।


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सरवटे ने बताया कि गौरव यात्रा के दौरान आदिवासी जननायकों के जीवन मूल्यों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज के हर वर्ग को प्रेरित करेगी और भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों को जन आंदोलन का स्वरूप देगी।

Related posts

अतिवृष्टि, बाढ़ एवं सर्पदंश से हुई जनहानि के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें- कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

कक्षा 11वी में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति की छात्राओं से 31 तक कर सकेंगी आवेदन

Reva India News

रक्षित केन्द्र मण्डला में रक्तदान शिविर का आयोजन 50 यूटिन रक्त हुआ एकत्रित

Reva India News

Leave a Comment