Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य अभियंता मनरेगा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत मांद के अमृत सरोवर का निरीक्षण

मुख्य अभियंता, मनरेगा परिषद द्वारा रविवार को जिले के जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मांद में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने अमृत सरोवर की संरचना, जल संचयन व्यवस्था, मिट्टी संरक्षण कार्यों तथा आसपास किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सरोवर के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधार के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जनपद सीईओ, पंचायत सचिव, मनरेगा अभियंता एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सरोवर के सतत रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related posts

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 9 अक्टूबर को

Reva India News

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

Reva India News

निर्वाचन से संबंधित व्ययों के समाधान हेतु बैठक 30 जून को

Reva India News

Leave a Comment