Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

मंडला, 15 नवंबर 2025

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव के अंतर्गत 9 से 14 नवंबर 2025 तक विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह“ के अंतिम दिवस पर जनसामान्य तक न्याय की पहुंच उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया।

जागरूकता बाईक रैली का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए न्यायालय परिसर वापस समाप्त हुई।

न्यायोत्सवः के अंतर्गत विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम में मण्डला के स्थानीय विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को एडीआर सेंटर जिला न्यायालय मण्डला में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. गुंजन झारखाडे, द्वितीय स्थान कु. सिमरन सिंह ठाकुर, तृतीय स्थान श्री शैलेन्द्र यादव ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. दुर्गा नेताम, द्वितीय स्थान कु. नैनशी द्विवेदी, तृतीय स्थान कु. रेखा मरावी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंद्रमणी कुर्वेती, द्वितीय स्थान श्रेयांश बर्मन, तृतीय स्थान सारा फिर्दोश ने प्राप्त किया, जिन्हे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts

ग्रामीणों ने लिया नांदिया नाला को पुनर्जीवित करने का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान में किया जा रहा है गहरीकरण

Reva India News

माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 9 प्रकरण दर्ज

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment