Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शाम और रात्रि में बीएलओ कर रहे हैं घर-घर संपर्क

मंडला, 16 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं से घर-घर संपर्क कार्य किया जा रहा है। मण्डला अनुविभाग के ग्रामों में रबी सीजन को देखते हुए बीएलओ शाम और रात में मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में घर-घर संपर्क और गणना पत्रक वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गणनापत्रक भरते समय किसी भी दस्तावेज की प्रति नहीं ली जाए तथा ई.एफ. का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जाए। इसके अतिरिक्त एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध केंद्रीय हेल्पलाइन 1950, अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम तथा हेल्प डेस्क की जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। शनिवार की शाम और रात्रि में खैरी और मोहगांव में घर-घर संपर्क कर गणना पत्रक वितरण किया गया है। इस दौरान बीएलओ सहित दल के सदस्य साथ में रहे।

Related posts

जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा स्थानीय निकाय को आधार मशीनों का आवंटन

Reva India News

गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधीक्षक एवं अधीक्षिका निलंबित

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया सहजर में खेत-तालाब के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment