Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण

मण्डला 18 मई 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में बन रहे कोविड अस्पताल की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल को बनाने का कार्य जल्द पूरा करें। जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में ऑक्सीजन युक्त 60 बेडेड हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार नैनपुर बिछिया और बम्हनी सहित जिले में कुल 100 बेडेड कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है।

श्री कुलस्ते ने सेंटर में अधिकारियों से चर्चा कर कोविड पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चलित रक्तदान वेन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति तथा वेक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रचार-प्रसार करें। ग्राम स्तर पर कोविड वेक्सीनेशन की जानकारी दें, ग्रामीणों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करें, उन्हें मोटिवेट करें। निरीक्षण में एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, डॉ. शाक्य, डॉ. सुनील यादव, भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, आशीष शर्मा एवं सबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को आगामी 3 दिवस में निराकृत करें – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेला: ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment