Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणना पत्रक के डिजिटाईजेशन कार्य को गंभीरता से लें – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 16 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में किया जा रहा है। इस कड़ी में जिले की तीनों विधानसभाओं के 945 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बीएलओ द्वारा गणना पत्रक का वितरण घर-घर जाकर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य शतप्रतिशत किया जा चुका है। मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर बीएलओ गणना पत्रक की जानकारी ऑनलाईन बीएलओ ऐप के माध्यम से दर्ज कर रहे हैं। गणना पत्रक के शतप्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य को पूरा करने के लिए इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा रविवार को वर्चुअल बैठक लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने ईआरओ तथा एईआरओ की वीसी के माध्यम से बैठक ली। जिसमें उन्होंने गणना पत्रक के डिजिटलीकरण कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि मैपिंग के कार्य को भी साथ-साथ पूरा करें। स्थानीय वीसी कक्ष में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, निर्वाचन अधीक्षक श्री सीके तिवारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मंडला पुलिस का सख्त यातायात अभियान: एक हजार से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 9 मई को

Reva India News

Leave a Comment