Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए शाला त्यागी बालिकाओं की जानकारी भेजने के निर्देश

मंडला, 21 नवंबर 2025

कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने के उपरान्त विद्यालय नहीं आने वाली बालिकाओं को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित कराया जावेगा। इस सम्बंध में बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास द्वारा बताया गया है कि गत वर्षों की बोर्ड की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण होने के बाद ड्रॉपआउट छात्राओं को एमपीएसओएस की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए जिले के समस्त प्राचार्य शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से शाला त्यागी बालिकाओं की अपेक्षित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े के द्वारा जारी किये गये हैं। जानकारी प्राप्त होने के पश्चात तत्सम्बंध में तत्काल अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने किया पंचायत भवन का भूमिपूजन भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

भू-सर्वेक्षण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र अधिसूचित किए गए कलेक्टर ने जारी की अधिसूचना

Reva India News

Leave a Comment