Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार ने गणना प्रपत्र भरवाने और संकलन की प्रक्रिया का अवलोकन किया

मंडला, 24 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत सोमवार को नायब तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रे ने निवास विधानसभा 106 के  अंतर्गत ग्राम बकौरी, बबैहा, पीपरपानी, खारी, चटुआमार, सेमरखापा और कटंगी मतदान केंद्रों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्र भरवाने और संकलन की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

मतदाताओं से चर्चा के दौरान नायब तहसीलदार श्री पन्द्रे ने बताया कि चुनाव आयोग की इस एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं एवं अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची से नियमानुसार हटाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं प्रविष्टि उपरांत संकलन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

पीएमश्री हेली पर्यटन से कान्हा को जोड़ने का सरकार का निर्णय प्रशंसनीय- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके हेलीकॉप्टर की ग्वारा हवाई पट्टी पर हुई लैंडिंग

Reva India News

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दी लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में शामिल हुई मंत्री कुम्भारों की मिट्टी की कला के महत्व पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 270 व्यक्तियों को दिए प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment