Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने स्टेनो एलआर लखेरा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

मंडला, 01 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले कलेक्टर स्टेनो श्री एलआर लखेरा को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। श्री लखेरा 30 नवंबर को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री लखेरा के दीर्घ और सराहनीय कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री लखेरा को उनके योगदान के लिए शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ तथा खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। विदाई समारोह में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर स्टेनो का प्रभार श्री हिरेन्द्र पटेल को सौंपा गया।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:  बीजाडाडी के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई ग्राम सभाएं

Reva India News

11 दिनों में लौट आई नन्ही सोनिया की मुस्कान

Reva India News

लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा की अपील

Reva India News

Leave a Comment