Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश धान उपार्जन और किसान सुविधा पर विशेष जोर

मंडला, 01 दिसंबर 2025

साप्ताहिक टीएल बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, फील्ड गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान उपार्जन कार्य प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध रहें। उन्होंने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए विशेष रूप से निर्देश दिए कि कहीं भी धान भीगने की स्थिति न बने। इसके लिए केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था और अन्य संसाधन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों की सहूलियत को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए खरीदी केंद्रों पर सहज एवं सुचारू व्यवस्था रखने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को ई-टोकन प्रणाली का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि भीड़-भाड़ कम हो और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनपद स्तर पर निगरानी को मजबूत बनाने के लिए कहा कि जनपद पंचायत सीईओ फील्ड में सक्रिय रूप से मौजूद रहे तथा विभिन्न योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आवास एवं मनरेगा कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा जिला पंचायत सीईओ स्वयं करेंगे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण जारी रखा जाए। बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति साझा की और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दिव्यांगों ने मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रृंखला तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने रंगोली डालकर मतदाता जागरूकता अभियान की बनी कड़ी

Reva India News

नन्ही माइशा नूर ने रखा पहला रोजा

Reva India News

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment