Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका एवं पंचायतों के उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

मंडला, 10 दिसंबर 2025

नगरपालिका एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कानून एवं व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, ईव्हीएम प्रबंधन के लिए वित्त अधिकारी श्री आरके बांगड़े, कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के लिए सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता, कार्मिकों की नियुक्ति के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्रीमती मधु मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार मतपत्रों का प्रबंधन, व्यय लेखा के लिए जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, आईटी प्रबंधन, कम्प्यूटर उपकरण की व्यवस्था के लिए प्रभारी ई गवर्नेंस श्री शैलेष यादव, निर्वाचन संबंधी संपूर्ण व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, मतगणना स्थल, स्ट्राँग रूम के लिए कार्यपालन यंत्री श्री जीआर भलावी, प्रेक्षक व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री श्री पीके कुस्मारे, पीओएल व्यवस्था के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री एसआर भलावी को नियुक्त किया गया है।

Related posts

प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज

Reva India News

आईटीआई नैनपुर में जागरूकता शिविर आज  

Reva India News

बारिश से पहले ग्रेवल सड़क निर्माण पूरा करें – सीईओ श्री कूमट

Reva India News

Leave a Comment