मंडला, 15 दिसंबर 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निदेशानुसार एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा ने बबलिया और नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बबलिया केंद्र क्रमांक 02 एवं नारायणगंज के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में बारदानों की उपलब्धता, तौल मशीन, स्टैंसिल, पेयजल सुविधा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन के लिए पहुंचे किसानों से बातचीत करते हुए उनका फीडबैक लिया। एसडीएम निवास श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उपार्जन के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले एसएमएस के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अमला मौजूद रहा।
