Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी के शासकीय उत्कृष्ट एवं उच्चतर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 20 दिसंबर 2025

एकीकृत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजाडांडी एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजाडांडी में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा छात्र/छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के कानून, लैंगिक समानता की अवधारणा, सहमति के महत्व, अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, स्वास्थ्य संबंधों और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाया गया।

विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं छात्रों को कानून के प्रति सजग रहने के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायता एवं विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गाड़ी से विद्यालय आने वाले छात्र/छात्राओं को गाड़ी से संबंधित दस्तावेजों लाइसेंस, आरसी, बीमा के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य,  शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं, वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन

Reva India News

जनगणना प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment