Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

मंडला, 21 दिसंबर 2025

एससी/एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जेवरा से बरगांव के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे बरगांव, बीजाडांडी पहुंचकर टूर्नामेंट का उदघाटन कार्यक्रम, निवास विधानसभा में एसआईआर सम्मेलन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि विश्राम जेवरा में करेंगे।

सांसद श्री कुलस्ते 23 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जेवरा से बिछिया के लिए रवाना होंगे एवं प्रातः 11:30 बजे बिछिया पहुंचकर विधानसभा में एसआईआर सम्मेलन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम जेवरा में करेंगे। सांसद श्री कुलस्ते 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जेवरा से ग्राम बंजारी जिला सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 25 दिसंबर को श्री कुलस्ते प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे मंडला पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12:30 बजे मंडला विधानसभा में एसआईआर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे मंडला से नैनपुर के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 3 बजे नैनपुर पहुंचेंगे एवं सायं 4:30 बजे नैनपुर से जिला सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कलेक्टर ने किया ’कोदो-कुटकी तिहार’ के पोस्टर का विमोचन  

Reva India News

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना

Reva India News

Leave a Comment