Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिरईडोंगरी में धान उपार्जन केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण किसानों से सीधा संवाद

मंडला, 25 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को जनपद पंचायत नारायणगंज के चिरईडोंगरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों से धान तौल, गुणवत्ता परीक्षण, भुगतान प्रक्रिया एवं केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान उपार्जन की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केन्द्र पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, छाया, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर भुगतान हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि किसानों द्वारा लायी गई धान का उसी दिन तुलाई सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम श्री सीएल वर्मा, तहसीलदार श्री संगम पटले सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

Reva India News

2 रोजगार सहायकों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त

Reva India News

लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment