Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के दावे-आपत्तियां एवं सुनवाई के लिए अधिकारी नियुक्त

मंडला, 25 दिसंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर को किया गया है। प्रकाशन बाद 22 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां प्राप्त करने एवं 14 फरवरी तक उनकी सुनवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के लिए विधानसभा क्षेत्र 107 मण्डला अ.ज.जा. अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवंटित मतदान केन्द्रों के अंतर्गत दावा आपत्तियाँ प्राप्त करने, नोटिस जारी करने, सुसंगत अभिलेख प्राप्त करने, अभिलेखों की जांच करने एवं सुनवाई कर अपना विनिश्चय अभिलिखत करने के लिए आदेशित किया गया है।

न्यायालय तहसीलदार नैनपुर में सुनवाई के लिए तहसीलदार नैनपुर श्री हिरसिंह धुर्वे, न्यायालय नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी में सुनवाई के लिए नायब तहसीलदार नैनपुर सुश्री पूजा राणा, न्यायालय नायब तहसीलदार बम्हनी में सुनवाई के लिए नायब तहसीलदार बम्हनी श्री हीरालाल तिवारी, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी मंडला में सुनवाई के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, न्यायालय तहसीलदार मण्डला (नकल शाखा) में सुनवाई के लिए नायब तहसीलदार मंडला श्री रामसिंह ओढाली, न्यायालय तहसीलदार मण्डला में सुनवाई के लिए प्रभारी तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी तथा न्यायालय नायब तहसीलदार मण्डला में सुनवाई के लिए नायब तहसीलदार नैनपुर श्री कैलाश प्रसाद कोल को अधिसूचित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 अगस्त 2023

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री उदयचंद जी जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Reva India News

निर्माण कार्यों की वन अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें विभाग- कलेक्टर वन विभाग लंबित प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करे, टास्क फोर्स बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment