Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि एसआईआर को लेकर बैठक भी आयोजित, बीएलओ, बूथ अध्यक्षों को दिए विशेष दिशा-निर्देश

                            मण्डला। वीर बाल दिवस के अवसर पर सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके तेल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और साहिबजादों के अद्भुत साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने अल्पायु में धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका त्याग हमें अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वीर बाल दिवस’ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और संस्कारों से जोड़ने का अवसर है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए प्रेरणास्रोत है। इतनी कम उम्र में भी उन्होंने धर्म और सत्य के मार्ग से विचलित होना स्वीकार नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया। इस दौरान जिला  उपाध्‍यक्ष जयदत्त झा, महेंद्र पटेल,जिला  मंत्री जोरावर सिंह,मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत,ललित लोधी, अनीता तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुषमा मिश्रा,मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, मयंक विश्वकर्मा, रानू ठाकुर,लक्ष्मण पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

लोक लेखा समिति का 2 दिवसीय भ्रमण आज से

Reva India News

8403 किसानों से 464339.54 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने साक्षरता प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment