Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

मंडला, 4 जनवरी 2026

संभाग के कुल 08 जिलों के 612 खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन कार्य शुरू हो गया है। अब तक कुल 2 लाख 50 हजार 888 किसानों ने अपनी उपज का विक्रय कर दिया है, जबकि 3 लाख 47 हजार 055 किसानों ने उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुक कराया है। कुल 15 लाख 17 हजार 765.85 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 11 लाख 63 हजार 898.41 मीट्रिक टन का परिवहन कराया जा चुका है। 1 लाख 42 हजार 102 किसानों को 1961 करोड़ 39 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

आरएम नागरिक आपूर्ति निगम श्रीमती साधना परस्ते ने बताया कि अवैध बिक्री को रोकने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में निरीक्षक एवं उड़न दस्ता दलों के द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। संभागीय उपार्जन समिति के माध्यम से संभागीय कमिश्नर श्री धनंजय सिंह द्वारा सतत समीक्षा की जा रही है, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे और किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Related posts

2024 शोध कार्य को बढ़ावा दें, शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को उत्कृष्ट करें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की सामान्य सभा की बैठक में हुए शामिल मंडला 7 अगस्त

Reva India News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच: मंडला के किसानों को 8 करोड़ के ऋण स्वीकृत

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

Leave a Comment