Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले की तैयारी: आईटीआई नैनपुर में अभ्यर्थियों को मिला विशेष प्रशिक्षण एसडीएम ने सीवी/रेज्यूमे व पर्सनल इंटरव्यू पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला, 13 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडला में 20 जनवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटीआई नैनपुर में रोजगार मेले के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर द्वारा उपस्थित युवाओं को सीवी/रिज्यूमे तैयार करने, नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पर्सनल इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं प्रस्तुतीकरण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि एक प्रभावी बायोडाटा और सही इंटरव्यू तैयारी से रोजगार प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कार्यशाला के दौरान युवाओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया तथा उन्हें रोजगार मेले में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

कौशल उन्नयन अंतर्गत बुनाई प्रशिक्षण शुरू 10 महिला हितग्राहियों को डेढ़ महीने तक सिखाया जायेगा बुनाई कार्य

Reva India News

जिले में अब तक 1186.2 मिमी वर्षा  

Reva India News

बड़ी खैरी समूह नल-जल योजना अंतर्गत पेयजल प्रदाय अस्थायी रूप से बाधित मंडला, 6 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment