Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुधवार एवं गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला, 14 जनवरी 2026

जिले में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के उददेश्य से आरोग्यम मण्डला 2.0 का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार 15 जनवरी को जिले भर में 33 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विकासखण्ड मण्डला (बम्हनी बंजर) आमानाला, बक्छेरागोंदी, सुकतरा, साल्हेडंडा, खुडिया, विकासखण्ड बिछिया में कटंगामाल, अहमदपुर, आमाडोंगरी, बरखेडा, खटोला, विकासखण्ड नैनपुर में जैदेपुर, समनापुर, हीरापुर, झिरिया, पांडीवारा, अमझरमाल, जमगांव, जैवनारा, कोहरी, विकासखण्ड बीजाडांडी में लावरमुडिया, दुदुआ, उदयपुर, विकासखण्ड घुघरी में घुघरी, छिबलाटोला, मांगा, विकासखण्ड मवई में मवई, छपरतला, अंजनी माल, विकासखण्ड मोहगांव में बिलगढामाल, धनगांव, कौआडोंगरी, विकासखण्ड नारायणगंज में कूम्हा, मझगांव, परतला, विकासखण्ड निवास में मनेरी, सिंहपुर, सुकरी संग्रामपुर के ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आयोजन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि शिविर में दी जाने वाली सेवाओं में प्रमुख रूप से सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जांच, किशोर बालक, बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी, कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों का परीक्षण साथ में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे।    आरोग्यम 2.0 में 6 प्रकार की अतिरिक्त सेवायें कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में संचालित की जानी है, जिसमें चिन्हित हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत प्रबंधन, सिकल सेल मरीजों का उपचार, एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए बच्चों का फॉलोअप एवं कुपोषण से ग्रसित बच्चों का कम्यूनिटी फॉलोअप असंचयी रोगों के अंतर्गत डायबिटिक एवं हायपर टेंशन से ग्रसित मरीजों का उपचार पिछले आरोग्यम शिविर के डायग्नोसिस एवं सर्जरी हुए मरीजों का फॉलोअप क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार किया जायेगा। शिविर में आवश्यक अनुसार मरीजों का सिकल सेल, एचवी, यूरिन एल्ब्यूमिन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाइड, खंखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलिसिस, हेपेटाईटिस बी एवं सी की 14 प्रकार की जांच की जायेगी।

समस्त आमजन से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आग्रह किया गया है कि यदि किसी प्रकार की बीमारी एवं बीमारी संबंधी कोई परेशानी है, तो आयोजित होने वाले आरोग्यम 2.0 स्वास्थ्य शिविर में आकर लाभ उठा सकते हैं। आरोग्यम शिविर की तिथि जानने के लिए स्थानीय आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

एन.आई.सी. इलेवन ने एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी को 5 विकेटों से दी शिकस्त लकी कप जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Reva India News

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के संतोषजनक निराकरण पर जोर

Reva India News

Leave a Comment