Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हीरापुर में ‘आरोग्यम मंडला 2.0’ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिलीं इलाज की सुविधाएँ

मंडला, 15 जनवरी 2026

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की पहल पर जिले के प्रत्येक नागरिक तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोग्यम मंडला 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 15 जनवरी को जनपद पंचायत नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिले में आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही बेहतर और निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज जिले भर में कुल 33 स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

हीरापुर में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। आयुष विभाग के द्वारा पारंपरिक उपचार पद्धतियों और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता और महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की।

शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों की मौजूदगी में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और शासन की योजनाओं का लाभ लिया।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर काम्बेट टीमों का गठन, संक्रामक बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज

Reva India News

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

Leave a Comment