Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत मंडला के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 23 जनवरी 2026

जिला पंचायत मंडला के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ई-दक्ष केंद्र के प्रशिक्षक श्री सुधीर सिंगौर तथा सीनियर जीआईएस एग्जीक्यूटिव सुश्री अंकिता सोनी द्वारा जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के इंजीनियर एवं संबंधित कर्मचारियों को अमृत रेखा ऐप के माध्यम से पानी की टंकियों की स्थिति, उनसे लिए गए जल नमूनों तथा उपभोक्ताओं के अंतिम छोर पर लिए गए जल नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट तकनीशियन द्वारा तत्काल ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। ये सभी रिपोर्ट पोर्टल पर प्रदर्शित होंगी तथा जल प्रदाय विभाग को भी उपलब्ध रहेंगी।

जल सुरक्षा, जल संरक्षण, जल सुनवाई एवं स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत अमृत रेखा ऐप, वेब पोर्टल के माध्यम से राज्य के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता का व्यापक परीक्षण किया जाना तथा जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज एवं दूषित जल की पहचान कर समय पर सुधार सुनिश्चित करना, जिससे जलजनित बीमारियों की प्रभावी रोकथाम की जा सके। अमृत रेखा के माध्यम से जल आपूर्ति से संबंधित परिसंपत्तियों की जियो-मैपिंग, जल नमूनों की जियो-टैगिंग एवं जियो-फेंसिंग की जा रही है।

Related posts

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंडला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में किया गया

Reva India News

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

सतकोसिया से बाघिन को कान्हा टायगर रिजर्व लाया गया 

Reva India News

Leave a Comment