Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

33 पंचायतों में आरोग्यम मंडला शिविर का आयोजन ग्रामीणों को गाँव में ही मिलीं स्वास्थ्य सेवाएँ

मंडला, 28 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया गया। 28 जनवरी को ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया सहित जिले की 32 पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों का विधिवत शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ-साथ जिला, जनपद और स्थानीय स्तर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए  सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का दौरा कर शिविरों का निरीक्षण किया। सेक्टर ऑफिसर ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर इलाज और परामर्श मिले। अधिकारियों ने पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने और लैब जांच की रिपोर्ट त्वरित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह और दवाइयों का वितरण।

Related posts

जिले में अब तक 450.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

10 महिला हितग्राहियों का कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

अग्रणी जिला प्रबंधक सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.24 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित  

Reva India News

Leave a Comment