Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आकांक्षी विकासखंड मवई में किया गया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

मंडला, 3 फरवरी 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 में चिन्हित 6 संकेतकों को 14 अप्रैल 2026 तक संतृप्त करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक चलाया जायेगा जिसमें महिला एवं बाल विकास के चार संकेतक 6 माह से 6 वर्ष तक के पूरक पोषण आहार लेने वाले बच्चों का प्रतिशत, रिपोर्टिंग माह में दर्ज बच्चों की माप दक्षता वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, कार्यरत शौचालय वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, शिक्षा विभाग का संकेतक, कार्यशील बालिका शौचालय वाले विद्यालय एवं पशुपालन विभाग का संकेतक, गौवंशीय पशुओं में एफएमडी टीकाकरण के प्रतिशत को सम्मिलित किया गया है। ये सभी संकेतकों को शतप्रतिशत संतृप्त करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संपूर्णता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत मवई श्रीमती मनीषा मरकाम, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला योजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं स्थानीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

राजस्व शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment