Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

मंडला, 10 फरवरी 2026
भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक वित्तीय
साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य
नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक
करना है। इसी कड़ी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडला द्वारा एक विशेष पहल की
गई है। वित्तीय जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक मोबाइल

वैन को एलडीएम एवं सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुजय कुमार द्वारा हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोबाइल वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में
भ्रमण कर ग्रामीणों और ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, धोखाधड़ी से बचाव और
बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देगी। कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक मंडला से समस्त
बैंक स्टाफ, सीएफएल से डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिंनेटर लक्ष्मी पटेल, शिव प्रसाद नंदा, लोकेश
तेकाम उपस्थित थे।

Related posts

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

17 मई को लगाए गए 51 कोविड टीके

Reva India News

महिला सशक्तिकरण अंतर्गत आयोजित की जायेंगी विविध गतिविधियाँ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

Reva India News

Leave a Comment