Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत मुगदरा में आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंडला, 11 फरवरी 2026
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से
संचालित आरोग्यम मण्डला 2.0 अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुगदरा में जन
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का औपचारिक शुभारम्भ
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कमला उईके द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया
गया।
शिविर ग्रामीणों के लिए बीपी, शुगर सहित 12 प्रकार की बीमारियों की
निःशुल्क जाँच की गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों
को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्राथमिक जाँच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियाँ वितरित की
गईं।

Related posts

राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी मंडला की बेटियाँ सिवनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर दिल्ली में बनाई जगह, 9 से 17 अक्टूबर तक होगा राष्ट्रीय मुकाबला

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 मार्च 2023

Reva India News

गीता एक ग्रंथ नही बल्कि एक संपूर्ण जीवन है – नीलू महाराज . एक दिवसीय अर्चन यज्ञ सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment