Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना निवास के उप निरीक्षक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, 4 पदक किए अपने नाम

मंडला, 13 फरवरी 2026
जिला मंडला के थाना निवास में पदस्थ उप निरीक्षक श्री हिमांशु चौहान ने
राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर की
प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 एवं अखिल भारतीय पुलिस
स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025-26 के चयन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय
प्रतियोगिता का आयोजन 15वीं बटालियन इंदौर द्वारा बीएसएफ की रेवती रेंज में
किया गया। इस प्रतियोगिता में उप निरीक्षक श्री हिमांशु चौहान ने शानदार प्रदर्शन
करते हुए कुल 4 पदक अर्जित किए और प्रदेश टीम में अपना स्थान सुनिश्चित
किया।
प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने 300 मीटर थ्री पोजिशन शूटिंग, 50 मीटर, 22
राइफल फायर तथा 50 मीटर ग्लॉक पिस्टल फायर इवेंट्स में भाग लिया। उत्कृष्ट

निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 3 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक अपने
नाम किए। अब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, एआईपीडीएफ हरियाणा के
कदरपुर तथा एआईपीएससी इंदौर में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन राष्ट्रीय
प्रतियोगिताओं में देशभर के सभी राज्यों की पुलिस टीमों एवं पैरामिलिट्री फोर्स की
टीमें सहभागिता करेंगी। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने उप निरीक्षक श्री
हिमांशु चौहान को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 25 जून 2026

Reva India News

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत् जानकारी

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने भंवरदा के नल-जल योजना का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment