Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की बेटियों को लगा एचपीव्ही टीका

                              अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के पावन अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान का शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम करना है।


उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को अजमेर, राजस्थान से किया गया था। ऑनलाइन टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश को संबोधित करते हुए बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस वैक्सीन की महत्ता पर जोर दिया था। जिस बेटियों ने अपना 14वाँ जन्मदिन मना लिया है और 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। टीकाकरण के लिए ‘यू-विन’  पोर्टल के माध्यम से विधिवत पंजीकरण अनिवार्य है। यह विशेष अभियान आगामी तीन माह तक निरंतर संचालित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि राज्य स्तर के निर्देशानुसार यह विशेष ड्राइव जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल नैनपुर सहित  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों बम्हनी, बिछिया, मवई, घुघरी, मोहगांव, निवास, नारायणगंज और बीजाडांडी में संचालित की जा रही है। अभियान के प्रति जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रविवार की शाम 4:30 बजे तक जिले की कुल 161 किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही  वैक्सीन का पहला डोज सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है।

Related posts

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 11 नवंबर को

Reva India News

जबलपुर मार्ग की शिकायत पीएस से

Reva India News

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment