Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को मध्यप्रदेश में मनाया जायेगा पीएम किसान उत्सव दिवस

मंडला, 11 मार्च 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। आगामी 13 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। मध्यप्रदेश में इस विशेष अवसर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में भव्य स्तर पर मनाया जायेगा। इस संबंध में भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जिला और ब्लॉक स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। आमजन और किसानों के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर्स के माध्यम से किया जायेगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर पटवारियों को विलेज नोडल ऑफिसर नामांकित किया गया है। ये अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक किसान वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ें। साथ ही, किसानों को तकनीकी कार्यों के लिए जागरूक किया जायेगा। जिसमें ई-केवाईसी प्रक्रिया, पीएमकिसान मोबाइल ऐप और सीएससी केंद्रों के माध्यम से बैंक लिंकिंग, आधार और बैंक खाते को लिंक करना (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से भी संभव), पीएम किसान पोर्टल पर अपनी किस्त की स्थिति देखना, इच्छुक नागरिक और किसान भाई इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए आधिकारिक वेबकास्ट लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से सीधे जुड़ सकते हैं।

Related posts

ऑनलाईन लोक अदालत के तहत माह अक्टूबर 2020 में 23 को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के आयोजन के संबंध में

Reva India News

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कृष्णमोहन झा

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment