Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

16 मार्च को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 14 मार्च 2026

जिला प्रशासन मण्डला द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की जाएगी।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बैठक सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा बैठक की समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जिसमें जिले की सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रमुख विभागों को निर्देशित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हों।

इस जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में अधिक से अधिक वर-वधुओं को शामिल करने को कहा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

श्रम विभाग में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरा प्रणाली को मिली स्वीकृति

Reva India News

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम का मंडला दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment