Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन को लेकर अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हार्वेस्टर मालिकों की बैठक संपन्न

मंडला, 16 मार्च 2026

जिला योजना भवन मंडला में रबी सीजन में गेहूं फसल की कटाई उपरांत नरवाई प्रबंधन के संबंध में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने जिले में संचालित हार्वेस्टर मालिकों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। हार्वेस्टर संचालकों को निर्देशित किया कि गेहूं कटाई के दौरान कम्बाइन हार्वेस्टर में ’’स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एस.एम.एस.)’’ अनिवार्य रूप से लगाया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के कम्बाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई करना प्रतिबंधित किया गया है।

बैठक में उपस्थित हार्वेस्टर संचालकों ने बताया कि स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के साथ कटाई करने पर खर्च बढ़ जाता है, जिसका अतिरिक्त भार किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि फसल अवशेष को ’’सी.बी.जी. प्लांट’’ द्वारा सीधे किसानों से खरीदा जाए, तो उससे प्राप्त आय से किसानों को हार्वेस्टर के भुगतान में भी सुविधा हो सकेगी। बैठक के अंत में हार्वेस्टर मालिकों को कम्बाइन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के साथ-साथ ’’स्ट्रा रीपर मशीन एवं बेलर’’ के उपयोग के लिए भी निर्देशित किया गया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, उप संचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्रीमती सोनल सिडाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

केबिनेट मंत्री संपतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की पीएचई एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा जिला योजना भवन में आयोजित की गई बैठक

Reva India News

नगरपालिका मंडला के द्वारा अमल ज्‍योति एवं निर्मला स्‍कूल में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया

Reva India News

Leave a Comment