Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 10 सिलेंडर जब्त

मंडला, 17 मार्च 2026

तहसील नारायणगंज क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान विभिन्न होटल एवं ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। माँ ढाबा से 4, राजपूत ढाबा से 1, ओम ढाबा से एक, दीदी कैफे से 3 एवं राहुल भोजनालय से एक सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर व्यवसायिक उपयोग में पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार नारायणगंज श्री संगम पटले एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय झारिया के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Related posts

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

पूर्व से स्वीकृत योजनाओं का कार्य समय पर पूर्ण करें- सीईओ जिला पंचायत पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देष  

Reva India News

अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रदेश में ग्राम सभाओं का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment