Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मंडला, 17 मार्च 2026

जिले में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में 17 मार्च 2025 को रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन, पिंडरई (नैनपुर) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं पॉश एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, बीमा, बचत, पेंशन योजनाओं, डिजिटल एवं मोबाइल बैंकिंग तथा सुरक्षित वित्तीय लेनदेन के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं पर होने वाली हिंसा की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के तहत अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने जन लोक उपयोगी अदालत योजना, हिट एंड रन योजना तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजना सहित टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच श्रीमती श्रद्धा उइके, जिला सदस्य श्रीमती श्रद्धा जैन, जनपद सदस्य श्रीमती पूनम राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

जिले में मिले 34 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदक

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंच चौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

Reva India News

Leave a Comment