Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंच चौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

 मंगलवार 25 मार्च को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा तट के माहिष्मती घाट पर भव्य पंच चौकी महा आरती माँ नर्मदा को समर्पित की गई। मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के साथ श्री नर्मदा पूजन के पश्चात नर्मदाष्टक का पाठ किया गया। इसके बाद समवेत स्वर में माॅं नर्मदा की आरती की गई। मुख्यमंत्री श्री यादव के जन्मदिन की खुशी में आरती के पश्चात आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, अध्यक्ष जिला पंचायत मण्डला श्री संजय कुशराम, मण्डला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

उपार्जन समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को दिया मार्गदर्शन

Reva India News

कौशल एवं तकनीकी विकास योजना के लिए 6 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment