Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन .जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु का हुआ नामकरण, रखा गया मोहन यादव

मंडला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गयी तत्पश्चात विभिन्न विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके मौजूद रही। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर किया गया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अस्पताल के  विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सहित अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

जन्मदिन पर नवजात शिशु का नामकरण

जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के दौरान एक बेहद भावुक और यादगार क्षण उस समय देखने को मिला, जब मंत्री संपतिया उईके मेटरनिटी वार्ड पहुंचीं। संयोगवश उसी दिन सुबह एक नवजात शिशु का जन्म हुआ था। मंत्री ने नवजात को अपनी गोद में उठाकर स्नेहपूर्वक दुलार किया तो वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने परिजनों को मोहन नाम रखने को कहा, उन्होंने सरनेम पूछा तो संयोगवश यादव परिवार में जन्म हुआ है।  मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मौके पर ही उसका नामकरण कर दिया। मंत्री ने नवजात का नाम ‘मोहन यादव’ रखा। यह बच्चा विजय यादव और गायत्री यादव के घर जन्मा है। मंत्री ने बच्चे के माता-पिता और परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह संयोग अत्यंत सुखद है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इस बालक का जन्म हुआ है। उन्होंने कामना की कि यह बालक मुख्यमंत्री के नाम की तरह ही प्रदेश का गौरव बढ़ाए और स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन जिए। मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का जन्मदिन है और इस नन्हे बालक का जन्म इस अवसर को और भी खास बना रहा है। मैंने इसका नाम ‘मोहन’ रखा है, मेरी कामना है कि यह बालक हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा, संवेदना और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई गई, वहीं दूसरी ओर नवजात के नामकरण ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अस्पताल स्टाफ और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यालय में केक काटकर मनाया जन्मदिवस

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

महिष्मति घाट वृद्धाश्रम में मिष्ठान वितरण

महिष्मति घाट में स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के बीच भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया उनका हालचाल जाना और उन्हें मिठाइयां भेंट कीं। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखी गई कई बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में अपनत्व और सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं और उनके आशीर्वाद से ही समाज का विकास संभव है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर उनके बीच जाकर खुशी बांटना एक सार्थक प्रयास है।

नर्मदा महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महिष्मति घाट पर मां नर्मदा की भव्य महाआरती की गई। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान पूरे घाट परिसर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला यहां दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच मां नर्मदा की महाआरती की गई और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

Related posts

जिले से कुपोषण तथा एनीमिका के दाग को मिटाने समग्र प्रयास जरूरी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Reva India News

BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 9 मार्च को देवगाँव में लगेगा शिविर

Reva India News

*मंडला पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता से वर्ष में 141 नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया

Reva India News

Leave a Comment