Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*बिछिया पुलिस द्वारा गांजा तस्करी गिरोह के एक और सदस्य को अनूपपुर से गिरफ्तार, कार जप्त*गांजा सप्लाई चेन पर लगातार कार्रवाई, 5 वा आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में संचालित ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बिछिया पुलिस को गांजा तस्करी गिरोह के विरुद्ध एक और सफलता प्राप्त हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि *दिनांक 25.03.2026 को बिछिया पुलिस द्वारा 04 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 7 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त* किया गया था। उक्त प्रकरण में गिरफ्तार *आरोपी देवेन्द्र नायक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने गांजा सप्लाई करने वाले अपने साथी के संबंध में महत्वपूर्ण* जानकारी दी।

 

प्राप्त जानकारी के आधार पर *थाना बिछिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य लखन राठौर निवासी जिला अनूपपुर* को पकड़ा गया।

 

*आरोपी के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (क्रमांक MP-65-ZC-5964), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख है, साथ ही आरोपी के पास से 02 मोबाइल फोन जप्त* किए गए हैं।

 

आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों एवं गांजा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

*पुलिस टीम*

निरीक्षक रंजीत सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सउनि सुरेश विजयवार, प्र.आर. अजीत परते, आरक्षक अजय झारिया, अमृत, तेवेन्द्र एवं सूर्यचंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ जनसुनवाई में प्राप्त हुए 78 आवेदन  

Reva India News

नशा मुक्ति सप्ताह के तहत लगा विधिक साक्षरता शिविर

Reva India News

नैनपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment