Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम श्रीमती सिडाम ने बताए सफलता के सूत्र बिंझिया में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 4 अप्रैल 2026

शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य श्री मुकेश पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम ने बच्चों को सफलता के मंत्र सीखने के लिए प्रेरित किया।

एसडीएम श्रीमती सिडाम ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है और शिक्षकों की बातों को मानना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन की सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी लगन और निरंतर मेहनत से जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्य को पाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अलग महान व्यक्तित्व की पुस्तकों का अध्ययन करने और विद्यालय में आयोजित होने वाली पाठ सहगामी क्रियाओं में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों को पाठ्य पुस्तक प्रदान की गई और विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया और शिक्षिका श्रीमती गायत्री शुक्ला, श्री योगेंद्र पटेल, श्री अनिल पांडे, श्रीमती अंजू दुबे, सुलभा सालुमन, श्रीमती सरोज महोबिया एवं श्रीमती पुष्पलता झरिया ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

Reva India News

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जल जनित समस्याओं के बारे में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment