Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 47 वा स्थापना दिवस . प्रत्येक मंडलों में हुए कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सहित मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 47वा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय को एक दिन पूर्व ही आकर्षक लाइट एवं फूल-मालाओं से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय एवं सभी मंडलों में देखा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा विधिवत पार्टी ध्वज फहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आतिशबाजी कर स्थापना दिवस की खुशियां  मनाते हुए मिष्‍ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 47 वर्षों के सफर में जनसेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज पार्टी का हर कार्यकर्ता ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात कर देश और समाज की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

सहकारिता मेला का आयोजन आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के परिसर में होगा आयोजन

Reva India News

हेल्पलाईन के प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निराकरण करें –  कलेक्टर समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment